फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खोतीनाला व नौ मील के पास 13 घंटे बंद रहा चंडीगढ़-मनाली एनएच

चंडीगढ़-मनाली एनएच गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक करीब 13 घंटे ठप रहा। रातभर वाहन फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह हाईवे को एकतरफा यातायात के लिए बहाल किया जा सका है। पंडोह व औट के बीच खोतीनाला के पास भारी मशीनरी को लेकर जा रहा बड़ा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पटल गया था। इस कारण हाईवे बड़े वाहनों के लिए बंद हो गया। बड़े वाहन रातभर यहीं पर फंस रहे। सुबह बड़ी मशीन मौके पर आने के बाद ट्राले को एक तरफ हटाया गया, जिसके बाद हाईवे बड़े वाहनों के लिए एकतरफा बहाल हो पाया है। वहीं गुरुवार रात 11:00 बजे मंडी से पंडोह के बीच नौ मील के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया। शुक्रवार सुबह यहां यातायात एकतरफा बहाल किया गया। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने कहा कि यातायात को सुचारू रूप से निकालने के लिए पुलिस जवान मुस्तैद हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें