फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाै घंटे बंद रहा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, रातभर मलबे में फंसी रही थार

भारी बारिश के चलते आए मलबे से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 9 मील के पास करीब नाै घंटे बंद रहा। मलबे की चपेट में एक थार गाड़ी भी आ गई। रात करीब 2:00 बजे गाड़ी मलबे की चपेट में आई। गाड़ी में दो लोग सवार थे। इसके बाद बाप और बेटे ने भाग कर अपनी जान बचाई। रात से मंडी-पंडोह मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सुबह लगभग 8:30 बजे कड़ी मशक्कत के बाद थार को मलबे से निकला गया। इसके बाद एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। मंडी-कुल्लू मुख्य सड़क बंद होने के कारण सुरंगों में भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। फंसे हुए वाहन बाद में वाया गोहर होते हुए निकाले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें