फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपा ठाकुर बनीं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पहली बार महिला को मौका

पूर्व मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर को पार्टी हाईकमान ने मंडी जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह पहला मौका है जब मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की कमान किसी महिला को सौंपी गई है। इससे पहले तक इस पद पर पुरूषों का ही कब्जा रहा है। 50 वर्षीय चंपा ठाकुर का बचपन से ही राजनीति से गहरा नाता रहा है। उनके पिता कौल सिंह ठाकुर कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। आज भी प्रदेश की राजनीति में कौल सिंह ठाकुर की अपनी एक अलग पहचान है। चंपा ठाकुर अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। चंपा ठाकुर ने वर्ष 1993 में एनएसयूआई से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। 1999 तक एनएसयूआई और युवा कांगेस में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। चंपा ठाकुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव, महिला कांग्रेस की महासचिव और उपाध्यक्षा का दायित्व भी संभाल चुकी हैं। 2005 से चंपा ठाकुर चुनावी राजनीति में उतरीं और लगातार चार बार अलग-अलग वार्डों से जिला परिषद की सदस्य निर्वाचित हुईं। मौजूदा समय में भी चंपा ठाकुर जिला परिषद की सदस्य हैं। एक बार जिला परिषद की चेयरमैन भी रह चुकी हैं। चंपा ठाकुर वर्ष 2017 और 2022 में दो बार कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मंडी सदर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उधर, चंपा ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सौंपा गए दायित्व का वह बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। जिला में संगठन को मजबूत किया जाएगा। सभी को एकजुट करके पार्टी को नए मुकाम पर ले जाने का प्रयास रहेगा। यदि किसी के कोई मतभेद या मनभेद होंगे तो उन्हें भी दूर करके सभी को एक करने की कोशिश रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें