फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैलचौक: पोस्टर मेकिंग में महक और भाषण में निकिता ठाकुर अव्वल

अभिलाषी यूनिवर्सिटी चैलचौक में स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों और वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. अनुपमा सिंह उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में प्रो. अनुपमा सिंह ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों से उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, रंगोली और डिक्लेमेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विशेषकर देशभक्ति गीत ने कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें