फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सराज के चेत गांव में बूढ़ी दिवाली पर्व की धूम, लोगों ने हाथों में जलती मशालें लेकर किया नृत्य

मंडी जिला के सराज घाटी के चेत में अनोखे रूप से बूढ़ी दिवाली पर्व मनाया जाता है। मंगलवार रात घाटी के चेत गांव में लोग आग के मशाल लेकर जब नृत्य करने लगे तो पूरा गांव बूढ़ी दिवाली के जश्न में झूम उठा। वैदिक काल से आज भी पुरातन परंपरा का निर्वाह किया जाता है। इस पर्व में लोगों की पुरातन संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। प्रकाशोत्सव के प्रतीक के तौर पर यहां पर मशालें जलाई जाती हैं, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर लोग झूम उठते हैं। अधिवक्ता एवं समाजसेवी हेम सिंह ठाकुर बताते हैं कि यह पर्व वैदिक काल से चला आ रहा है। इसका वर्णन ऋग्वेद में भी मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें