फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखने के मामले में भाजयुमो ने एसपी मंडी को सौंपी शिकायत

मंडी शहर के बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी लिखे जाने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला मंडी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष योगराज डोगरा के नेतृत्व में शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। शिकायत में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है और इससे सामाजिक सौहार्द व कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। योगराज डोगरा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर घटनास्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाए। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भाजयुमो ने ज्ञापन में यह भी मांग उठाई कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे सार्वजनिक स्थलों की गरिमा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जा सके। संगठन ने विश्वास जताया कि जिला पुलिस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर कानून के अनुरूप कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें