फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश ठाकुर बोले- 15 दिनों में हाईवे की दशा नहीं सुधारी तो सड़कों पर उतरकर होगा आंदोलन

मंडी सदर क्षेत्र के लोगों ने यहां हाईवे का निर्माण कार्य कर रही कंपनी को 15 दिनों के भीतर हाईवे की दयनीय हालत को सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। यदि कंपनी ऐसा नहीं करती है तो फिर ग्रामीण सड़कों पर उतरक आंदोलन करेंगे। कंपनी को यह चेतावनी ग्रामीणों की तरफ से सदर ब्लॉक विकास समिति के उपाध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने दी है। भुवनेश ठाकुर ने बताया कि बीते दिनों वे इस मसले को लेकर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा से भी मिले थे और उन्हें भी ज्ञापन देकर सारी स्थिति से अवगत करवाया था। मंत्री ने भी मोर्थ के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में सारे मामले पर रिपोर्ट मांगकर 15 दिनों के भीतर हाईवे की दयनीय दशा को सुधारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिनों में मंत्री के अल्टीमेटम के बाद भी यहां कोई कार्रवाई नहीं होती है तो फिर तुंगल क्षेत्र के सभी ग्रामीण सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें