मिड-डे मील वर्करज यूनियन की बैठक शनिवार को संधोल में हुई। सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह और यूनियन की प्रधान राणो देवी, चिंत राम, सत्या देवी, रजनी देवी व अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इन क्षेत्रीय बैठकों में आगामी 22 जून को शिमला में होने जा रही रैली और हड़ताल के बारे में तैयारी की गई। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हड़ताल इसलिए की जा रही है कि क्योंकि सरकार मजदूरों को साल के 12 महीनों के बजाय 10 महीनों का ही वेतन देती है और इसके लिए यूनियन ने हिमाचल हाईकोर्ट में दो बार याचिकाएं दायर की थीं। कहा कि यूनियन मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आने वाले समय में आंदोलन तेज करेगी और 22 जून को शिमला में राज्यव्यापी रैली और हड़ताल की जा रही है।