फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं पर फूटा मरीजों का गुस्सा, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Krishan Singh Updated Mon, 25 Aug 2025 12:41 PM IST

लंबे अरसे से जोगिंद्रनगर उपमंडलीय अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मरीजों और उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज की अगुवाई में लोगों ने शहर में आक्रोश रैली निकालकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अस्पताल परिसर में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया, वहीं सुरक्षा कर्मी मुख्य द्वार पर मुस्तैद नजर आए। फिलहाल अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी है। जानकारी के अनुसार उपमंडलीय अस्पताल में एक साथ 15 डॉक्टरों के पद रिक्त पड़े हैं, जिससे मरीजों का इलाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गंभीर रोगियों का भर्ती होना भी बंद है, जिसके चलते लोगों को मजबूरन अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही चिकित्सकों की नियुक्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें