फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए मंडी में बनाई संघर्ष की योजना

Krishan Singh Updated Sun, 18 Jan 2026 11:20 AM IST

सीटू से सबंधित 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन राज्य कमेटी की बैठक आज दोपहर बाद कॉमरेड तारा चंद भवन में राज्य प्रधान सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई और राज्य महासचिव बालक राम ने बैठक का संचालन किया। इसमें सभी जिलों के प्रधान, सचिव व राज्य कमेटी सदस्यों के अलावा सीटू का राष्ट्रीय व राज्य नेतृत्व भी शामिल हुआ। डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, विजेंद्र मैहरा, प्रेम गौतम, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, राजेश शर्मा, स्वदेश ठाकुर, राजेश ठाकुर के अलावा यूनियन राज्य कमेटी के 40 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में एंबुलेंस कर्मचारियों की लंबे अरसे से लंबित मांगों को कंपनी की ओर से पूरा न करने के कारण अब यूनियन लंबी अवधि की हड़ताल करेगी। इसके लिए यूनियन जल्द ही मुख्यमंत्री, स्वस्थ्य मंत्री और श्रम मंत्री को मांगपत्र सौंपे जाएंगे। उसके बाद 12 फरवरी को हो रही देशव्यापी मजदूरों की हड़ताल में भागीदारी की जाएगी।उसके बाद भी यदि मांगे नहीं मानी गई तो यूनियन लंबी अवधि की हड़ताल करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें