फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एडीएम बोले- मंडी जिले में सड़कों और विद्युत आपूर्ति की बहाली का कार्य जारी

एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि मंडी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फभारी से शुक्रवार शाम 4 बजे तक 28 सड़कें और 151 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद थे। सड़कों और ट्रांसफार्मर को बहाल करने के लिए टीमें पूरी तत्परता के साथ लगी हुई हैं। सड़कों को बहाल करने के लिए 28 जेसीबी कार्य कर रही हैं। कोई भी पेयजल योजना प्रभावित नहीं हुई है। फील्ड स्टाफ युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। वर्षा ज्यादा होने से सड़कों और विद्युत सप्लाई की बहाली का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके बावजुद सड़कों और विद्युत सप्लाई को बहुत जल्दी बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए आम नागरिक नदी से दूर रहें। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में लगातार हो रही बारिश से पंडोह डैम में पानी आने की मात्रा बढ़ गई है। पंडोह डैम में जलस्तर बढ़ने से ज्यादा मात्रा में पानी ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीबीएमबी और स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों को नदी से दूर जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पंचायत प्रधानों को भी इस बारे सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि डीडीएमए, फील्ड स्टाफ और अन्य संबंधित विभाग हर स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें