सिराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुंगाधार में हुए एक भयानक आग घटना में नौ परिवारों का एक चौकीनुमा तीन मंजिला पुश्तैनी मकान जलकर राख हो गया है। इस मकान में लगभग 50 लोग बेघर हुए हैं घर के लोगों ने बताया यह मकान पुश्तैनी मकान था और चौकी नूमा मकान था। इसमें लगभग 50 कमरे थे जिसमें राजेंद्र कुमार, मेहर चंद, लाल सिंह, जितेंद्र कुमार ,प्रकाश चंद, दिलाराम, शेर सिंह, सीताराम, वह डोला राम व डोलु राम नाम के चाचा ताऊ के परिवार के लोग एक साथ इस मकान में रहते थे। दोपहर बाद अचानक ही मकान में आग लग गई । देखते ही देखते माकन ने पूरी चौकी को अपनी लपेट में ले लिया। उप प्रधान ग्राम पंचायत तुंगाधर तिलक राज ने बताया की दोपहर बाद अचानक की मकान में आग लग गई और पूरा मकान जलकर राख के ढेर में बदल गया। यह तीन मंजिला मकान था इसमें लगभग 50 कमरे थे और इस आग घटना में लगभग एक करोड रुपए का नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। आग को देखते ही लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन किया अग्निशमन विभाग जब तक मकान पूरी तरह राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। आगजनी की इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सराज कांग्रेस के पुर्व प्रत्याशी चेतराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जगदीश रेड्डी ने दुख प्रकट किया है और दुख की घड़ी में परिवार को हिम्मत रखने की प्रार्थना की है। इस बारे में एसडीएम थुनाग ललित पोसवाल ने बताया कि वे और तहसीलदार थुनाग इलेक्शन ड्यूटी पर सुंदर नगर में तैनात है ।उनको जैसे आगजनी का पता चला उन्होंने नायब तहसीलदार पटवारी अन्य स्टाफ को मौके पर भेज दिया है दो गाड़ियां थुनाग से अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां गोहर से अग्निशमन विभाग की मौके भेज दी हैं। जैसी वहां से रिपोर्ट आती है। फौरी राहत प्रभावित परिवारों को दे दी जाएगी। प्रभावित परिवारों को कंबल तिरपाल तुरंत मुहैया करवा दिए जाएंगे। बाकी रिपोर्ट आने के बाद जो सरकार की तरफ से जो होगा हर संभव मदद की जाएगी।