पीपल जातर के दूसरे दिन नगर परिषद की ओर से महिलाओं के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह की टीमों ने एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी। नगर परिषद के कनिष्ट अभियंता सचिन ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सात महिला मंडल और स्वयं सहायता समूहों ने हिस्सा लिया।