जिला कुल्लू की रघुपुर घाटी के फनौटी में आयोजित साते जाच मेले में देव संस्कृति के साथ लोक संस्कृति के भी दर्शन हो रहे हैं। मेले में महिला मंडलों के साथ स्कूली विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहाड़ी गाने के साथ समूह नृत्य कर सबका मन मोहा है। बनाल महिला मंडल ने पहाड़ी गानों के साथ नाटी और डांस की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं फनौटी स्कूल के साथ बनाला स्कूल की छात्राओं ने वाहवाही लूटी। मंगलवार को दूसरे दिन जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुनी ठाकुर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उनके साथ राम कटोच, राज कुमार मौजूद रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष उगम ठाकुर,एनएस दीपक,चमन ठाकुर और बालकृष्ण ने कहा कि मेले में चौला कलगी के साथ नाटी भी डाली गई।