कुल्लू घाटी में करीब एक माह बाद मौसम खुला और धूप खिली है। इससे प्रशासन के साथ किसान-बागवानों ने राहत की सांस ली है। जिले में बरसात के कारण करीब 40 ग्रामीण सड़कें बंद चल रही हैं और किसान-बागवानों की नकदी फसलें खेतों में फंसी हैं। मौसम खुलने से जिला के जनजीवन को पटरी पर लाने में मदद मिलेगी। वहीं, किसान-बागवानों ने भी सेब, नाशपाती व सब्जियों को तुड़ान तेज कर दिया है।