जिला कुल्लू की गड़सा घाटी में हुई युवक की हत्या के मामले में हवाई गांव के ग्रामीणों ने ढालपुर में रोष रैली निकाली । ग्रामीणों ने इंसाफ की मांग करते हुए नारे लगाए और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की गई। प्रदर्शन में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। ग्रामीणों ने रथ मैदान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाल कर हरीश के लिए न्याय की गुहार लगाई। लोगों ने हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग भी रखी।