फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाहर पंचायत के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, जिला मुख्यालय में पहुंचकर की नारेबाजी

खराहल घाटी में आने वाली गाहर पंचायत में प्रधान की मुश्किलें बढ़ गई है। बुधवार को ग्राम सभा रद्द किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को बहुमत से पारित करना था, लेकिन ग्राम सभा न होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। पंचायत के लोगों द्वारा प्रधान पर पंचायत के लिए मिलने वाली राशि एक ही वार्ड में खर्च करने आरोप लगाया गया है। ग्राम पंचायत गाहर में प्रधान के खिलाफ लोगों की मोर्चाबंदी के बाद अब कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इससे पहले भी दो बार ग्रामीण पंचायत प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें