एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल विद्यालय कुकुमसेरी में बुधवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर ओंकार शर्मा ने कहा कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में लाहौल-स्पीति, पांगी, भरमौर और किन्नौर एकलव्य स्कूल के बच्चे अपनी कला के जलवे बिखेरेंगे। पहले किन्नौर के बच्चों ने किन्नौर के सुंदर लोकनृत्य की प्रस्तुति दी और उसके बाद पांगी के बच्चों ने। एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल विद्यालय कुकुमसेरी के प्रधानाचार्य राजीव गर्ग ने बताया कि दूसरे दिन मुख्यातिथि उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार होंगे। इस मौके पर उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, एसडीएम उदयपुर केशव राम, डीएफओ लाहौल अनिकेत वानवे, डीएसपी राज कुमार, शिक्षा उपनिदेशक लाहौल सतीश कोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।