हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाले शाट में मंगलवार दोपहर बाद लकड़ी का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिस समय आग लगी घर में एक बुजुर्ग महिला ही मौजूद थी। आग लगने के बाद यहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल भी मौके पर पहुंची। दमकल चौकी जरी के प्रभारी तुलसी राम ने कहा कि ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया गया।