समुद्रतल से 12300 फुट की ऊंचाई पर मनाली लेह सामरिक मार्ग पर स्थित दीपक ताल आजकल पर्यटकों की पहली पसंद बनी है। लाहौल स्पीति प्रशासन ने हाल ही में दीपक ताल पर्यटकों के लिए खोला है l हालांकि मनाली लेह सामरिक मार्ग अभी बहाल नहीं हुआ हे। ऐसे में पर्यटक यहां पहुंच कर खूब फोटोग्राफी कर रहे हे। वहीं पर्यटक साथ लगते पहाड़ी ने ब्लू शीप के झुंड को करीब से निहार रहे है।