हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। मंगलवार सुबह से अटल टनल रोहतांग सहित जनजातीय क्षेत्र लाहाैल-स्पीति, चंबा, किन्नाैर के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। अटल टनल के दोनों छोर में बर्फबारी होने से पुलिस प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को इस तरफ आवाजाही नहीं करने की हिदायत दी है। वहीं बर्फ के बीच पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के पास खूब मस्ती की।