क्रिसमस की तैयारियों के बीच लाहौल की बर्फीली वादियां सैलानियों से गुलजार हो गई हैं। बुधवार को अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में पर्यटकों ने खूब मस्ती की। बर्फ देखने के लिए सुबह ही पर्यटक लाहौल घाटी पहुंच रहे हैं। पर्यटक चंद्रा नदी के किनारे फोटोग्राफी और सेल्फी ले रहे हैं। क्रिसमस और नए साल से पहले दिनोंदिन पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है।