फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भगवान नरसिंह की भव्य जलेब में उमड़े हजारों लोग, देवमयी हुई घाटी

रथयात्रा के बाद अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में भगवान नरसिंह की जलेब सबसे आकर्षण रहती है। पांच दिनों तक यह जलेब करीब डेढ़ किलोमीटर की परिधि में निकलती है। गुरुवार को दशहरा के पांचवें दिन पूरे लाव-लश्कर के साथ भगवान नरसिंह की भव्य जलेब राजा की चाननी से निकली। ढालपुर स्थित दशहरा मैदान से शुरू हुई जलेब में बाह्य सराज के देवी-देवताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भाग लिया। शाम करीब 4:00 बजे शुरू हुई जलेब में हजारों की संख्या में हर वर्ग के लोग उमड़े। जलेब उपायुक्त कार्यालय कुल्लू से होकर जिला अस्पताल, कलाकेंद्र, रथ मैदान और ढालपुर चौक होकर शाही अंदाज में ढालपुर अपने स्थान पर पहुंची। अलौकिक दैवीय नजारे वाली जलेब को देखने के लिए लोगों का जगह-जगह हुजूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें