मनाली के समीप हरिपुर कॉलेज में शनिवार को अंतर्ध्वनि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने एकल गीत, नृत्य, समूह गीत, नाटी सहित अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपनी दमदार प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने खूब तालियां बटोरीं। कुल्लूवी परिधानों पर आधारित फैशन शो सबके आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की आखिर में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया।