बर्फबारी के बाद बर्फ के बीच मस्ती पर्यटकों को भारी पड़ गई। शुक्रवार शाम से सोलंगनाला और पलचान इलाके में लंबा जाम लगा है। रात को 12 घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर पुलिस ने लगभग दो हजार वाहन सुरक्षित मनाली पहुंचाए, लेकिन शनिवार को पर्यटक फॉर बाई फॉर वाहनों में सोलंगनाला को दौड़े। जिससे फिर जाम लग गया।