चौहकी में मलाणा के दो प्रोजेक्टों की अनदेखी के खिलाफ चल रहा ग्रामीणों का प्रदर्शन वीरवार को भी जारी है। अब आंदोलन का रूप ले सकता है। प्रोजेक्ट का निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अभी तक बात नहीं की है। मणिकर्ण घाटी की समस्त पंचायतों से लोगों को प्रदर्शन में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने दो टूक कहा है कि जब तक मांगें पूरी तक तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस संबंध में स्थानीय निवासी शेर सिंह नेगी ने कहा कि सुबह से ही ग्रामीण धरने पर बैठे हैं।