फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू के फनौटी में देवता रावल ऋषि संग झूमे देवलू

Krishan Singh Updated Thu, 02 May 2024 11:59 AM IST

जिला कुल्लू इन दिनों देवी-देवताओं के मेलों व दौरों से देवमय हो गई है। च्वाई इलाके के दौरे पर गए रघुपुर घाटी के देवता रावल ऋषि सात दिन बाद देवालय फनौटी पहुंचे है। देवता का ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया गया। मंगलवार शाम को देवता का रात्रि ठहराव मनछानी गांव में हुआ था। 25 अप्रैल को देवालय से च्वाई के दौरे पर गए देवता दो दिन तक छवोली गांव में रुके। इसके अलावा देवता ने धोगी, पटारना तथा मनछानी गांव में रात्रि ठहराव कर लोगों को सुख, शांति व समृद्धि का आशीर्वाद दिया। वहीं देवता के देव नृत्य व देवलुओं ने नाटी डालकर ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया। देवता के आने से गांव की महिलाओं ने खुशी से स्वागत किया तो वहीं देवता के देवालस लौटने से महिलाएं भावुक हो गईं। महिलाओं ने इस दौरान लामन भी भी गाए। कारदार लाल चंद ठाकुर, पन्ना लाल ठाकुर, पवन नेगी, सोहन लाल नेगी, दीवान सिंह तथा मेहर चंद ने कहा कि देवता पहली बार च्वाई क्षेत्र के दौरे पर गए थे। उन्होंने कहा कि देवता का लोगों ने खूब स्वागत किया और देवलुओं की अच्छी मेहमानबाजी की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें