कुल्लू शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। बेसहारा पशु जहां सड़क में हादसों का कारण बन रहे हैं। वहीं, कुल्लू शहर राहगीरों के लिए आफत बन गए हैं। सरवरी बस स्टैंड के समीप एक बैल से व्यक्ति पर हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि उसकी जान बच गई। गौर रहे कि कुल्लू शहर की सड़कों, गलियों में बेसहारा पशु नजर आ रहे हैं। नगर परिषद कुल्लू व प्रशासन बेसहारा पशुओं की समस्या का हल करने में पूरी तरह से विफल रहा है। एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि इस संबंध में नगर परिषद को निर्देश दिए जाएंगे।