फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में आधुनिक तकनीक से पाठ्यक्रम को सरल बनाना सीख रहे 120 शिक्षक

Krishan Singh Updated Wed, 17 Jan 2024 11:59 AM IST

जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर में क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यशाला में अध्यापक पाठ्यक्रम को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सरल व प्रभावी बनाना सीख रहे हैं। जिले के सात शिक्षा खंडों के नौवीं और दसवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान और संस्कृत विषय के 120 अध्यापक विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत अध्यापकों को क्षमता विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें अध्यापकों को विशेष तौर पर पाठ्यक्रम को सरल बनाने और विद्यार्थी की रूचि विषय में कैसे बढ़ाए जैसे विषयों को बारीकि से बताया जा रहा है। इसके अलावा क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को प्रशिक्षित करना है। इससे स्कूल प्रबंधन के अलावा विद्यार्थियों के सर्वांगींण विकास में भी मदद मिलेगी। स्टार्स प्रोजेक्ट के कार्यशाला प्रशिक्षण प्रभारी श्याम लाल हांडा ने कहा कि स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत इससे पूर्व विज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस बार 16 से 20 जनवरी तक सामाजिक विज्ञान और संस्कृत विषय के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें नई शिक्षा नीति-2020, पाठ्यक्रम को सरल बनाकर कैसे शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करें। इस बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कहा कि जिला के शिक्षा खंड कुल्लू एक, कुल्लू दो, नग्गर, बंजार, सैंज, आनी, निरमंड और भुंतर के 120 शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग ले रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें