अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर शहीद बालकृष्ण छात्र वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ज्ञान विज्ञान समिति ने भी अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में नशे के खिलाफ स्कूल के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कुल्लू अस्पताल के डॉक्टर आकाश ने कहा कि 19 से 23 साल की आयु तक के युवा नशे को शौकिया तौर पर शुरू करते हैं, लेकिन बाद में वे इसके आदी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। इस दौरान स्कूल के अध्यापक व अन्य लोग मौजूद रहे।