फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हिम रंग षष्ठी के दूसरे दिन बाबूजी नाटक का मंचन

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) रंगमंडल के तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन नाट्योत्सव ‘हिम रंग षष्ठी’ के दूसरे दिन अटल सदन के अंतरंग सभागार में नाटक बाबूजी का प्रभावशाली मंचन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लेखक मिथिलेश्वर की कहानी पर आधारित इस नाटक का नाट्य रूपांतरण विभांशु वैभव ने किया है, जबकि निर्देशन रंगमंडल प्रमुख राजेश सिंह ने किया। नौटंकी शैली में प्रस्तुत इस नाटक ने संगीत, अभिनय और भावनात्मक कथानक के माध्यम से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। नाटक की कहानी लल्लन सिंह उर्फ बाबूजी के जीवन संघर्ष पर आधारित है, जो कला, नाटक और संगीत के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने जाते हैं। नाटक में राजेश सिंह के साथ शिव प्रसाद, पूनम दहिया, शिल्पा भारती, अनंत शर्मा, सत्येन्द्र मलिक, अंकुर सिंह, प्रतीक वडेरा, आलोक कुमार, तबिश खान, मुजीबुर रहमान और अप्सरा खान ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें