ताजा बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग में सड़क पर 2 इंच ताजा बर्फ की परत जम गई है। इसलिए 4*2 वाहनों के चलने के लिए सड़क की स्थिति अच्छी नहीं है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अटल टनल सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दी है। सोलंगनाला से आगे किसी भी वाहन को नहीं भेजा गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़क से बर्फ हटने तक सोलंगनाला तक जाने की अनुमति रहेगी।