हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2024 रविवार को आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिला मुख्यालय कुल्लू में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में दो सत्रों में अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तथा दूसरे सूत्र की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित किया गया है। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का केंद्र में सुबह 09:30 बजे से ही आरंभ हो गया था। अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच की जा रही है। इसमें यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अभ्यर्थी परीक्षा में अपने साथ मोबाइल, कैलक्यूलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न ले जा सकें।