फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: स्कूली बच्चों ने आपदा में सुरक्षित रहने का तरीका सीखा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मणिकर्ण के बच्चों ने आपदा के दौरान किसी तरह से सुरक्षित बचा जा सकता है, इसका तरीका सीखा। विद्यालय में अध्ययनरत छठी से 12वीं तक के अध्ययनरत 200 विद्यार्थियों के लिए माउंटेन फोरम हिमालयाज ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया। इसमें विद्यार्थियों को भूकंप, भूस्खलन, आगजनी, बादल फटना तथा अन्य प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के उपायों की जानकारी दी गई। फोरम की परियोजना की समन्वयक सरिता शर्मा के साथ प्रशिक्षक बेलीराम नेगी एवं योगराज ठाकुर तथा स्वयंसेवक सुभाष ने विद्यार्थियों को आपदा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश बोध एवं शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें