जिला मुख्यालय में सोमवार को हुई झमाझम बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते कुल्लू शहर की सड़कें तालाब बनीं। ढालपुर चौक से लेकर कॉलेज चौक तक पानी से लबालब सड़कों में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीपल जातर मेले के लिए सारा ट्रैफिक इस सड़क से डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक अधिक होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी आई। शहर में निकास नालियां उचित नहीं होने के चलते इस तरह की समस्या आ रही है। लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद समस्या का समाधान नहीं कर पाई हैं।