जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मौसम परिवर्तन से ठंड बढ़ गई है। नदी, नालों में पानी जमना शुरू हो गया है। ऐसे में ब्लैक आइस के खतरे को देखते हुए पुलिस एडवाइजरी जारी करेगी। पुलिस अधीक्षक मंयक चौधरी ने पर्यटकों से सावधानियां बरतने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। कहा कि सर्दी के मौसम में किसी तरह का जानमाल का नुकसान न हो। इसे देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को नदियों, नालों, सड़कों आदि पर ब्लैक आईस से संबंधित एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटकों, स्थानीय लोगों को सुरक्षा के उपाय और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए आवश्यक सूचना दी जाएगी।