मई महीने का अंतिम पखवाड़ा शुरू होते ही सब्जी मंडियों में प्लम की आमद बढ़ने लगी है। बुधवार को सब्जी मंडी भुंतर में रेडब्यूट प्लम 170 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। रेडब्यूट प्लम के बागवानों को बेहतर नाम मिल रहे हैं। इसकी बाहरी राज्यों से आए हुए व्यापारियों में भी खूब डिमांड बनी हुई है।