फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राकेश जम्वाल बोले-रेल विस्तार को लेकर गंभीर नहीं है प्रदेश की सुक्खू सरकार

हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार रेल विस्तारीकरण को लेकर गंभीर नहीं है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रदेश की दो रेललाइन के विस्तारीकरण कारण के लिए धन उपलब्ध करवा दिया है लेकिन प्रदेश सरकार ने 25 प्रतिशत हिस्सा अभी तक जमा नहीं किया गया है। यह आरोप जिला मुख्यालय कुल्लू में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जम्वाल ने लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री इस राशि को जमा करने को लेकर साफ तौर पर मुकर गए हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से इस वित्त वर्ष में 2716 करोड़ रुपये रेल विस्तार के लिए जारी किए हैं जिसमें भानुपल्ली-बिलासपुर-कुल्लू-लेह और चंडीगढ़-बद्दी का विस्तारीकरण होना है जिसके चलते हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से इसका 25 प्रतिशत 1600 करोड़ रुपये जमा करवाना है। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष अमित सूद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें