ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता तीसरे दिन भी जारी है। कुल्लू जिला के महिला मंडलों ने नाटी, बांठड़ा नृत्य पर प्रस्तुति दी। सुबह 10:00 बजे महिला मंडलों की नाटी प्रतियोगिता शुरू हुई। कलाकारों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि गुरुवार को प्रथम रहने वाली टीम के सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।