फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ढालपुर में अंडर-19 एथलेटिक्स मीट में दमखम दिखा रहे खिलाड़ी

जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग की एथलेटिक्स मीट करवा रहा है। रविवार को इसका ढालपुर के खेल मैदान में शुभारंभ हुआ। जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में सात शिक्षा खंडों के करीब 250 खिलाड़ी मैदान में दमखम दिखा रहे हैं। एथलेटिक्स मीट आगामी तीन दिनों तक चलेगी। इसमें छात्र एवं छात्रा वर्ग की दौड़, भाला फेंक, लंबी और ऊंची कूद के अलावा डिस्कस थ्रो आदि स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके लिए ढालपुर खेल मैदान में खिलाड़ी सुबह ही पहुंच गए थे। प्रतियोगिता को लेकर भाग ले रहे खिलाड़ियों में उत्साह हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें