कश्मीर के पहलगांव में हुए आंतकी हमले के विरोध में गुरुवार को मनाली में लोग सड़क पर उतरे। मनाली में हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मालरोड़ पर रैली निकाली और पाकिस्तान का पुतला फूंका। हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने जमकर नरेबाजी की। मनाली में इस हमले के विरोध में लगभग 12:00 बजे तक बाजार भी बंद रहा।