फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मनाली में देह व्यापार और चिट्टा तस्करी के खिलाफ लोगों ने निकाला शांति जुलूस, पुलिस थाने के बाहर दिया धरना

मनाली के मालरोड में कथित तौर पर सरेआम देह व्यापार और चिट्टा तस्करी को लेकर लोग उग्र हो गए हैं। मंगलवार को मनाली में विभिन्न पर्यटन संगठनों, समाजसेवियों और महिलाओं ने इस मामले को लेकर शांति मार्च निकाला और थाना के बाहर धरना दिया। लोगों ने प्रशासन और पुलिस को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देकर कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा लोग सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करने के लिए भी मजबूर हो जाएंगे। मनाली के मालरोड़ मे अवैध कारोबार बढ़ने से लोग परेशान हो गए हैं। समाजसेवी सुभाष ठाकुर की अगुवाई मे मंगलवार को मनाली के लोग इस मामले को लेकर सड़क पर उतरे। रामबाग मे एकत्रित होने के बाद एसडीएम कार्यालय तक रैली निकली गई। शांतिपूर्ण तरिके से नारेबाजी किए बगैर लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर देह व्यापार और चिट्टा तस्करी पर अंकुश लगाने की मानव रखी। लगभग एक घंटे तक धरने पर बैठने के बाद थाना प्रभारी पहुंचे। लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और अपनी बात रखी। प्रदर्शन मे समाजसेवी सुभाष ठाकुर, रजनीश शर्मा, कुबेर अवस्थी, नगर परिषद की पार्षद चंद्रा पदान, ललिता, टैक्सी यूनियन, ऑटो यूनियन, टेंपो यूनियन, बैडमिंटन ऐसोसिएशन, व्यापार मंडल समेत विभिन्न पर्यटन कारोबारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें