दशहरा के छठे दिन शुक्रवार को मोहल्ला मनाया जा रहा है। दशहरा में आए हुए 300 से अधिक देवी-देवता अपने अस्थायी शिविरों से बाहर निकले। देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में हाजिरी लगाई। देवी-देवताओं के भव्य देवमिलन को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। लंका पर चढ़ाई से पहले देवी-देवताओं भगवान रघुनाथ को शक्तियां प्रदान कीं।