देव आदेश पर सारी कोठी के जंगलों से लोगों ने भांग उखाड़ी है। भेखली की अधिष्ठात्री माता भुवनेश्वरी और देवता सारी नारायण सारी, कश्यप नारायण बनोगी सहित अन्य देवताओं ने जंगलों में की जा रही खुदाई पर एतराज जताया था। माता भुवनेश्वरी के दरबार में 25 जुलाई को बारिश के लिए कोठी हारका हुआ था। इसमें देवताओं ने जंगलों में खुदाई पर नाराजगी जताई थी। बैलों को भी जंगल में नहीं छोड़ने का आदेश दिया था ।