सावन माह के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने भोले बाबा आशीर्वाद लिया है। कुल्लू जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव में दर्शनों के लिए सुबह सात बजे से श्रद्धालु उमड़े।...बम बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके साथ शिव मंदिर बजौरा, नीलकंठ महादेव, सियाली महादेव, मणिकर्ण स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। वहीं, कशावरी फाटी के देवता छमाहणी नारायण भी बिजली महादेव पहुंच गए हैं। देवता के द्वारा सोमवार को यहां पर देव परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। बिजली महादेव में माहौल भक्तिमय बना हुआ है।