फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: शाई रोपा पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का भव्य स्वागत, क्षेत्र को दी करोड़ों की साैगात

बंजार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शाई रोपा में लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री में बंजार घाटी में करीब 75 करोड़ की 21 योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इसमें कई सड़कें, पुल, पेयजल सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। इस मौके पर कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर, मनाली के विधायक भुवनेश्वर ठाकुर, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां मौजूद रहे। इस दाैरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि एक घर बनाने में पूरी कमाई और उम्र निकल जाती है। ऐसे में अब सात लाख दिए जा रहे हैं। आपदा में 223 मकान क्षतिग्रस्त और 800 को आंशिक नुकसान था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें