जिला कुल्लू में इन दिनों पर्यटन सीजन जोरों पर चल रहा है, लेकिन पर्यटक नियमों की खूब धज्जियां उड़ा रहे हैं। मगर उसने पर्यटक युवतियां भी पीछे नहीं हैं। ऐसा ही मामला गुरुवार को हाईवे 305 पर सामने आया है। जहां एक गाड़ी में तीन युवतियां गाड़ी की खिड़की से बाहर निकल कर मस्ती करती हुई नजर आई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दिल्ली नंबर की इस कर में तीनों युवतियां हादसा होने से भी बाल बाल बची। जिस दौरान यह पर्यटक युवतियां गाड़ी की खिड़कियों से बाहर निकालकर मस्ती कर रही थी तो हाईवे में एक बस भी चल रही थी। पीछे से चल रहे किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने कहा की पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।