ढालपुर की अस्थाई मार्केट में डेरा जमाए हुए व्यापारियों पर अब नगर परिषद ने डंडा चलाना शुरु कर दिया है। शनिवार को अस्थाई मार्केट में नगर परिषद की टीम पुलिस के साथ पहुंची, इस दौरान मौके पर पहुंचकर नगर परिषद ने दुकानों को बंद करवाया। व्यापारियों को लाऊड स्पीकर के माध्यम से हिदायत दी कि जल्द अपना सामान समेट लें अन्यथा सामान जब्त किया जाएगा। बीते शुक्रवार दी गई चेतावनी के बावजूद व्यापारियों ने दुकानें खोली हुई थी।