मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रणाैत सोमवार को कुल्लू पहुंचीं। यहां उन्होंने दिशा की बैठक की अध्यक्षता की। केंद्र सरकार की ओर से वित्त पोषित योजनाओं की समीक्षा करने के लिए उपयुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश सहित प्रशासनिक व विभिन्न विभागों के प्रमुख बैठक में शामिल हुए। जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचकर वह बैठक में भाग लेने से पहले कंगना कुछ समय के लिए उपायुक्त कार्यालय में माैजूद रहीं और कुछ समय यहां अधिकारियों और विधायक सुरेंद्र शौरी और लोकेंद्र कुमार के साथ चर्चा की।