अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने कुल्लू महाविद्यालय में प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। परिषद ने सरकार से छात्र संघ चुनाव बहाल करने और नई शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी रूप से शुरू करने की मांग की। इसके अलावा महाविद्यालय कुल्लू में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं आरंभ करने की मांग भी उठाई गई। इकाई अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। एचपीयू और एसपीयू में मूल्यांकन प्रक्रिया सुदृढ़ की जाए।हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाना चाहिए।